शिक्षक दिवस पर हुआ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी | भारत विकास परिषद सत्यम द्वारा शिक्षक को सम्मान और बच्चों को पुरस्कृत किया गया भारत विकास परिषद सत्यम अपने रजत जयंती वर्ष के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया परिषद का महत्वपूर्ण कार्यक्रम गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत बच्चों का प्राथमिक विद्यालय चौकाघाट में 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर भारत विकास परिषद वराणसी के द्वारा अध्यापकों को तथा बच्चों को सम्मानित किया गया l सर्वप्रथम भारत माता और विवेकानंद की फोटो पर पुष्प अर्पण एवं वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई आज 10 गुरुजनों एवं 16 मेधावी छात्र जो विगत वर्ष में अपनी कक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए हैं उन को पुरस्कृत किया गया
सम्मानित किए जाने गुरुजनों में में प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार, अध्यापक आलोक ल्युक, विद्यावती देवी, मनीष मिश्रा, मालकित सिंह , अंतिमा दुबे आदि शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं छाता देकर सम्मानित किया गया, एवं अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण बच्चों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट्स प्रदान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने की विदित हो कि इस विद्यालय को भारत विकास परिषद सत्यम के के द्वारा प्रेरणा स्रोत सुनील कपूर के अथक प्रयास से विद्यालय में टाइल्स किचन ग्रेनाइट टाइल्स बच्चों के झूलों की साज सज्जा और रंग पुताई में बहुत मह महत्वपूर्ण योगदान रहा है, विगत वर्षों में भारत विकास परिषद सत्यम ने इस विद्यालय में बहुत कार्य किया है और भविष्य में भी और कार्य करते रहेगा विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने सभी सत्यम परिवार के सदस्यों का धन्यवाद प्रकट किया, और विद्यालय के विकास में के संदर्भ में विस्तार से बताया, क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील कपूर द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख सुबोध सिन्हा ने अपने आशीर्वचन में सत्यम शाखा के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की शुभकामनाएं दी और आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ महिला संयोजिका रितु बरनवाल दीपक माली संजीव कपूर वंदना श्रीवास्तव ए डी सिंह एपी राय गीता सिंह रानी मृत्युंजय पिंटू कुंडू सुनील कपूर देवेंद्र श्रीवास्तव धर्मराज , सचिन अग्रवाल आदि रहे |