भाजपा के प्रदेश मंत्री बोले, 2022 के विधानसभा चुनाव में
350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा
- भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी ने तीनों विधानसभा के विस्तारको की कार्यों एवं बूथ विजयअभियान कार्यक्रम की समीक्षा की
-पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। जिला मुख्यालय आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी ने तीनों विधानसभा के विस्तारको की कार्यों एवं बूथ विजय अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की। यहां उन्होने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते रहते हैं और अपनी पार्टी की जमीनी हकीकत को ना देखते हुए 400 प्लस सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनाव में अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 350 से अधिक सीटें जीतेगी।
उन्होने कहा कि समाजवादी शासनकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में गुण्डे माफिया फल फूल रहे थे। माफिया गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे थे। माताओं-बहनों की इज्जत आबरू से खेला जा रहा था और देश के एक तिहाई अपराध केवल उत्तर प्रदेश में हो रहे थे। विकास केवल गुंडे माफियाओं का हो रहा था। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गुण्डे माफियाओं के शासन को उखाड़ कर फेंक दिया है। माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चला दिया। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं रात्रि में भी घर से सुरक्षित निकल सकती है। भारतीय जनता पार्टी जन-जन की पार्टी है। मोदी जी और योगी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के नारे पर काम करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी विकास किया है। तमाम योजनाओं को गरीबो तक पहुंचाया है। इस बार उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता उनके खिलाफ उनके पिछले कार्यकाल के गुंडाराज को देखते हुए उनके विरोध में वोट कर उनकी कमर तोड़ने का काम करेगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुंदेलखंड सुनील तिवारी, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पुष्कर मिश्रा, जिला मंत्री अजय वर्मा, जिला सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ पीयूष मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा,हिमांशु सक्सेना, देवेंद्र सिंह राजपूत, अंकित दुबे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।