माँ बनने का एहसास महिलाओं के लिए खास
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आई.ऍम.ए. सी.जी.पी. कानपुर के रिफ्रेशर कोर्स के 5वें दिन चेन्नई की डॉ. पी. अरुल मोन्ही ने IVF व उससे जुड़े कई बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया की माँ बनने का एहसास सभी महिलाओं के लिये बहुत ही खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब एक महिला माँ बनती है, यह उसके लिए एक नये जीवन के समान होता है, किन्तु वहीं अगर वह किसी कारणवश माँ नहीं बन पाती है, तो हमारे समाज में उसे औरत को कमी के रूप में देखा जाता है और वो कई तरह के सवालों के घेरे में खड़ी हो जाती है, जो बेशक उस औरत के लिए कष्टदाई होता है परन्तु चिकित्सा विज्ञान की प्रगति ने आज उन निसंतान महिलाओं के लिए IVF के रूप में एक वरदान दिया है | डाॅ अरुल मोजही ने आगे बताया की आजकल के व्यस्त जीवन और जीवनशैली के कारण महिलायें एवं पुरुष दोनों ही इनफर्टिलिटी का शिकार होते हैं और परिणामस्वरूप निःसन्तानता उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभर के सामने आई है पर अब वक्त आ गया है निराशा को आशा में बदलने का और उसमे आपकी मदद करता है IVF ट्रीटमेंट... जो मेडिकल विज्ञान का एक चमत्कार है।डाॅ पी. अरुल मोजही सही वक़्त और सही फैसले के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा की सही समय पर IVF का निर्णय लेने से किस तरीके से हम अपनी निसंतानता को दूर कर सकते है वहीं दूसरी तरफ IVF के चुनाव का निर्णय उचित वक्त रहते न लेने पर हम ताउम्र संतान सुख से वांछित रह जाते हैं उन्होंने आगे कहा की लेट करने की वजह से अपने अंदाणओं की संख्या घटने की वजह से और उम्र बढ़ने के साथ शकाणओं की गुणवत्ता घटने लगतीं है |
|