होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  तीज महोत्सव पर महिलाओं ने कैटवॉक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर मौजूद जनों को किया मंत्रमुग्ध
 
तीज महोत्सव पर महिलाओं ने कैटवॉक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर मौजूद जनों को किया मंत्रमुग्ध
Updated: 9/13/2021 7:38:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तीज महोत्सव पर महिलाओं ने कैटवॉक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर मौजूद जनों को किया मंत्रमुग्ध
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी | शभारत विकास परिषद् सत्यम अपने रजत जयंती वर्ष में निरंतर सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों से काशी प्रदेश में नये आयाम स्थापित कर रहा है। महिलाओं के विशेष पर्व तीज महोत्सव 'सजना है मुझे सजना के लिए' एवं 'सेवा एवं संस्कृति माह अग्रवाल भवन में अपार हर्ष के साथ मनाया गया। भारत विकास परिषद् का प्रमुख प्रकल्प में कई सेवा कार्य किए गए। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। सचिव सचिन अग्रवाल ने सेवा एवं संस्कृति माह का रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष विष्णु सेठ ने माह के खर्ची का संक्षिप्त रिपोर्ट बताया। मुख्य अतिथि सुदीप टंडन (राष्ट्रीय मंत्री), विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया नार्थ श्रीमती प्रज्ञा पांडे निर्णायक के रूप में उपस्थिति रही आकर्षक हरे रंग के परिधान में 'सजना है मुझे सजना के लिए कार्यक्रम में महिलाओं ने कैटवाक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कर उपस्थित सभीको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में तीज क्वीनरहीं। श्रीमती प्रज्ञा पांडे ने प्रतियोगियों से प्रश्न पूछे और महिलाओं से सम्बन्धित प्रतियोगिता आयोजित कराई एवं विजेताओं के नाम घोषित किए। कपल प्रतियोगिता 'तेरा जलवा' में सदस्यों ने शानदार प्रस्तुति देकर समा बाँधा। कृष्ण-राधा नृत्य प्रस्तुति में कृष्ण के रूप में वंदना श्रीवास्तव एवं राधा के रूप में मीना मेहरोत्रा ने बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी। मजेदार और आकर्षक गेमों में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं पुरस्कार जीते। इसमें प्रेरणा अग्रवाल, रीता सेठ, रजनी जैन, रानी कुमार, गीता राय, आरती मेहरोत्रा आदि ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रेखा पांडे ने अपने मनमोहक गीतों संगीत से पूरा समा बाँध दिया। सत्यम् ने विगत कोविड काल में अस्पतालों में भोजन के पैकेटों का वितरण, 12 हजार जीवन रक्षक दवाओं का सहयोग, विश्व पर्यावरण दिवस पर गमलों सहित 550 पौधों का वितरण स्थाई प्रकल्प अन्न वितरण, गरीब कन्या के विवाह में सहयोग, गो सेवा के तहत गायों को अन्नदान, गोद भराई में 80 महिलाओं को साड़ी और सुहाग के सामानों को वितरण, बनवासी सेवा, कुपोषण में 50 परिवारों को पौष्टिक आहार और दवाओं का वितरण, बाढ़ पीड़ितों में एनडीआरएफ के साथ मिलकर राशन व आवश्यक सामग्रियों का वितरण, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का वंदन व छात्रों का अभिनंदन आदि कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अजीत मेहरोत्रा ने अतिथिओं एवं सदस्यों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि सुदीप टंडन ने सत्यम् के कार्यों का भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल, सुनील सिन्हा, अनीता भालोटिया, डॉ. शिप्रा धर, कविता साह, सुमन अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। कुशल संचालन सारिका बरनवाल एवं मोना मेहरोत्रा ने किया। धन्यवाद प्रकाश वंदना श्रीवास्तव ने दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
श्री गंगा वैली में हुआ ऑकेजंस फैशन शो।
कपिल शर्मा का द ग्रेट इंडियन कपिल शो देखकर हुए नेटफ्लिक्स के शुक्रगुजार!
वार्षिकोत्सव उमंग का आयोजन
नृत्य प्रतियोगिता में 38 प्रतिभागियों का किया गया चयन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :