पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जाएगा
-प्रदेश संगठन के निर्देशन में जिले में आयोजत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। 7 अक्टूबर को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सफर का 20 वर्ष पूरा करेंगे।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशन में सेवा और समर्पण अभियान के तहत सेवा और समर्पण संबंधी विभिन्न कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे। इसी क्रम में जिले के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर प्रत्युष दुबे की देखरेख में जिले के समस्त चिकित्सक जिला चिकित्सा अधिकारी के आदेश अनुरूप जिले के अलग-अलग स्थानों पर गरीब व जरूरतमंद की जांच करके निशुल्क दवा का वितरण करेंगे। इसके अलावा भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा तथा पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा गरीब बस्ती में फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा अनाथालय, वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्ध लोगों व अनाथ बच्चों को फल वितरण किया जाएगा। पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा किसान, जवान सम्मान दिवस के रूप में 71 किसानों एवं 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा तथा पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा कोरोना काल में अपनी जान पर खेलकर कोरोना वरियर्स के रूप में अपनी सेवा देने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।