इन्द्र देव भी ना रोक पाए सपा कार्यकर्ताओं का जोश महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनन्दन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कानपुर प्रथम आगमन पर जुही सिंह का स्वागत पुर्व महिला सभा नगर अध्यक्ष दीपा यादव के नेतृत्व में बड़े ही जोर शोर के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने जाजमऊ गंगा पुल पर किया।इस दौरान दीपा यादव ने जूही सिंह को तलवार और मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया।वही सपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है। वही पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशू खान ने कहां की बड़ी संख्या में सिख समाज ने जूही सिंह का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया। पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशु खान ने कहा कि बरसात भी सपा कार्यकर्ताओं के जोश को नहीं कम कर पाई। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बर, आशु खान, मो अकरम,राहुल यादव,नीलम,दीपिका मिश्रा,रीना गुप्ता, कमलेश ,राहुल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
|