आयुध निर्माणी में निगमीकरण के खिलाफ जनमतसंग्रह।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आयुध निर्माणी में संयुक्त मोर्चा संघर्स समिति के आह्वाहन पर ऑर्डनेन्स फैक्ट्री कर्मचारी संघ ,ऑर्डनेन्स फैक्ट्री एम्प्लाइज यूनियन एवम मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के निगमीकरण के फैसले के खिलाफ श्रमिको की अदालत में जनमत संग्रह करा कर यह जताने की कोशिश की, कि सारे देश का श्रमिक आप के फैसले के खिलाफ है, वोटिंग में समस्त निर्माणी कर्मचारियों ने 100% कारपोरेशन का विरोध करते हुये अपने मत का प्रयोग किया, जनमत संग्रह में मुख्य रूप से सर्व श्री विनीत सिंह, छुन्ना कश्यप, अजय पाल सिंह, वेदव्यास मणि त्रिपाठी, जितेंद्र भारद्वाज,मनोज पाल, विक्रांत सिंह, कमलेश पांडेय, मृतुन्जय, सुनील राय,विजय सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
|