कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के मनोनीत बसपा पदाधिकारियों की घोषणा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नगर निकाय एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों ने कड़ी कसरत शुरू दी | जिसमें हाईकमान के निर्देशानुसार इकाई पदाधिकारियों ने विधान सभा वार पुनः गठन कर कार्यकर्ताओं को सक्रियता का पाठ पढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई | इसी कड़ी में आज शुक्रवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व महापौर प्रत्याशी अर्चना निषाद के निवास स्थान अंजलि पार्टी लाॅन में आहूत हुई | बैठक में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के नवमनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें संदीप कुरील अध्यक्ष विनय सचान उपाध्यक्ष सूरज गौतम महासचिव पवन वर्मा कोषाध्यक्ष छोटे लाल कुरील को बीवीएफ की जिम्मेदारी दी गई | बैठक के मुख्यअतिथि मण्डल सेक्टर प्रभारी बीपी अम्बेडकर, प्रवेश कुरील, जितेंद्र शंखवार जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी, उपाध्यक्ष इमरान हाशमी,महासचिव रामनारायण निषाद, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला सचिव दीप सिंह , हरी किशन, ब्रह्मा, असलम राज, राजबाला, सोनू पैंथर, सुखलाल निषाद, विनोद पासवान ने उक्त नवमनोनीत पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई | और पार्टी मुखिया बहन कु0 मायावती के हाथों मजबूत करने के लिए अभी से मिशन पर काम करने की शिक्षा दी गई | इस मौके पर नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया |
|