वार्ड स्तर पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठकर आयोजित होगी : फजल महमूद |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी कांग्रेस कमेटी आम आदमी पार्टी सीपीआईएम सीपीएम सहित घटक दलों के पदाधिकारी विधायकों पूर्व विधायको को पूर्व नगर अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की एक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद जी की अध्यक्षता में सपा कार्यालय साथ नवीन मार्केट में सयुंक्त विपक्ष की बैठक संपन्न हुई बैठक का संचालन महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर ने किया बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष नौशाद अलम मंसूरी ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में बताया कि आगामी 9 मार्च को कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल मेस्टर रोड पर इंडिया गठबंधन सपा कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी एवं गठबंधन के घटक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं जोन सेक्टर प्रभारी वार्ड अध्यक्षों बूथ कमेटियो विधायकों पूर्व विधायक दोनों पार्टी के नगर पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं प्रदेश के पदाधिकारियों एवं नए-पुराने सभी नेताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा उक्त दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से आगे बताया कि इंडिया गठबंधन सहित घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की वार्ड स्तर पर बैठकर आयोजित की जाएगी बैठकों में सपा कांग्रेस पार्टी दोनों दलों के नगर संगठन के दो-दो पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा जो वार्ड स्तर में जनता से एवं कार्यकर्ताओं से आपस में सामंजस बनाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे तथा जनता से संपर्क करके भाजपा की जन विरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत कराएंगे उक्त दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से आगे बताया कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है जनता की आवाज को दबाया जा रहा है केंद्र सरकार द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के साथ छेड़छाड़ करके डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से किए गए एक वायदे पूरे नहीं किया जनता को लोक लुभाने सपने दिखाकर तथा उनका वोट लेकर जनता के साथ विश्वासघात किया है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में कानपुर शहर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का विजय पताका फहराया जायेगा
बैठक में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू विधायक अमिताभ बाजपेई विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी आलोक मिश्रा संजीव दरियाबादी पवन गुप्ता अपर्णा जैन नरेश त्रिपाठी नीतेंद्र यादव महेश दिक्षित नसीरुद्दीन एडवोकेट डॉक्टर आरके जगत दीपा यादव अनवर अली पप्पू मिर्जा अब्दुल मोइन खान नीलम रोमिला सिंह अतहर नईम अभिमन्यु गुप्ता सम्राट विकास यादव राजीव द्विवेदी वरुण यादव डॉक्टर कमलेश यादव कुलदीप यादव अर्पित त्रिवेदी शादाब आलम परमवीर सिंह गंभीर दीपक खोटे सुलेखा यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे