रोविन सिंह बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्रजापति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।समाजवादी लोहिया वाहिनी पार्टी के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के निर्देश पर नगर निवासी रोबिन सिंह यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। यह जानकारी होते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी के लहर दौड़ गई। नगर के गुरुद्वारा रोड निवासी तेज तर्रार युवा सपा नेता रोबिन सिंह यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निष्ठापूर्ण, ईमानदारी व लगन से निभाएंगे। राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने की जानकारी होते ही पार्टी के पदाधिकारियों तथा उनके शुभचिंतकों ने आवास पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।