कैंट विधानसभा के मुमताज मंसूरी बने कार्यवाहक अध्यक्ष |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पार्टी के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता मुमताज मंसूरी को 216 कैंट विधानसभा क्षेत्र का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में बताया कि मुमताज मंसूरी दो बार पहले भी कैंट विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं इसलिए इन पर भरोसा करके इनको फिर से विधानसभा की जिम्मेदारी सौपी है मुमताज मंसूरी पार्टी के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता है इनको कैंट विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष बनने से कैंट विधानसभा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी यह आगामी लोकसभा चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियां से जनता को अवगत कराकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जीतने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे इनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू महानगर के महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर परमवीर सिंह गंभीर आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर जानकी वर्मा खुर्शीद आलम इनायतुल्लाह अंसारी अतीक खान नरेंद्र कुमार मोहम्मद रईस तौसीफ सिद्दीकी अंश राजपूत गोपाल गुप्ता आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया |
|