सपा नेता दिनेश यादव ने सपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ली
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने आज लखनऊ मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।दिनेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे।बीते नगर निकाय चुनाव मे सपा ने नगर पंचायत तालग्राम के लिए अध्यक्ष पद का टिकट नही दिया था।चुनाव मे एक मुस्लिम प्रत्याशी को सपा ने टिकट दिया तथा उसके चुनाव मे अखिलेश यादव स्वयं आये थे।चुनाव होने के बाद मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव जीत गया जिससे दरार और पैदा हो गई थी।बाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने के बाद तालग्राम आकर विजई प्रत्याशी को जीत की बधाई दी जिसके बाद खटास और बढ़ गई। आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने दिनेश यादव ने भाजपा की सदस्यता ली।राजनीति के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े सपा नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से अखिलेश यादव और जिले के तमाम सपा नेताओं के बीच 36 के आंकड़े चल रहे हैं। भाजपा इन सभी को अपने पाले में करके लोकसभा चुनाव में जीतने की जुगत लगा रही है।