होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शंकराचार्य जी के समर्थन में उतरा यदुवंशी समाज
 
शंकराचार्य जी के समर्थन में उतरा यदुवंशी समाज
Updated: 3/28/2024 12:51:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शंकराचार्य जी के समर्थन में उतरा यदुवंशी समाज
*देशी गौमाता का पूजन कर निकाला पदयात्रा
*गौपूजन के दौरान गौमाता के मूत्र का गौभक्तों में अपने ऊपर  छिड़काव कर अप्रतिम गौभक्ति को प्रदर्शित किया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु नंगे पांव वृंदावन से दिल्ली नंगे पांव पदयात्रा कर रहे परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के समर्थन में यदुवंशी समाज भी उतर गया है।आज रामनगर स्थित परोरवा गांव में भारी संख्या में एकत्र यदुवंशी समाज ने अजित कुमार यादव(बब्बू प्रधान)जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में व पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय के मार्गदर्शन में सविधि गौपूजन कर व पदयात्रा निकाल कर शंकराचार्य जी महाराज को अपना समर्थन प्रदान किया।गौपूजन के दौरान गौमाता के मूत्र विसर्जन करने पर उसे गौभक्तों ने हाथ मे लेकर अपने ऊपर छिड़काव कर गौमाता के प्रति अपने अप्रतिम भक्ति को प्रदर्शित किया।पदयात्रा के पश्चात आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार यादव(बब्बू प्रधान)ने कहा कि गौमाता के बिना धर्म की कल्पना भी नही की जा सकती है।यदुवंशी समाज अनादि काल से गौवंश का पालन व सेवा करता चला आ रहा है।सर्वदेवमयी गौ माता के रक्षा हेतु यदुवंशी समाज शंकराचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा।धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए परोरवा ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव ने कहा कि गौमाता का उपकार अगर मानव जाति अगर भूल जाएगा तो उसके अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो जाएगा।गौ के अपार महिमा और दैवीय गुणों के वर्णन से शास्त्र पुराण भरे पड़े हैं।धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि जिस स्थान पर गौमाता चैन से सांस लेती हैं उस स्थान का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।आचार्य वाग्भट्ट के अष्टांगहृदय ग्रन्थ में लिखा है कि गाय का दूध बलवर्धक व रसायनयुक्त होता है।तथा उसमें माँ के दूध का समस्त गुण विद्यमान रहता है।इसलिए गौ के दूध को अमृत की संज्ञा दी गई है।इसीलिए देशी गौमाता के रक्षा हेतु पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज कठिन तप कर रहे हैं।गौ माता का हर हाल में संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पोत्तन यादव जी व विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में गोपाल यादव व छांगुर यादव उपस्थित थे।धर्म सभा की अध्यक्षता समाजसेवी सुजीत यादव ने व संचालन त्रिशूलधारी राकेश पाण्डेय ने किया।आगन्तुकों को आभार पं हरिनाथ दुबे ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री:-सुनील उपाध्याय,सदानंद तिवारी,अनिल यादव,सोनू यादव,मोनू यादव,बिपिन यादव,दिनेश यादव,पिंटू यादव,सतीश विधायक,विकास यादव,दीनदयाल यादव आदि लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
खिल उठा बच्चों का चेहराः सरकारी स्कूल में बनाया अस्थाई स्वीमिंग पूल,तैराकी के सिखाए गुर
11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, 17 वैध मिले
सामान्य प्रेक्षक ने किया मण्डी समिति का दौरा
कोटेदारों ने घटतौली की निकाली नई जुगाड़
40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :