होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  यूपीयूएमएस के डॉक्टर्स ने सात वर्षीय मासूम बच्ची को दिया नया जीवन
 
यूपीयूएमएस के डॉक्टर्स ने सात वर्षीय मासूम बच्ची को दिया नया जीवन
Updated: 4/12/2024 4:39:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

यूपीयूएमएस के डॉक्टर्स ने सात वर्षीय मासूम बच्ची को दिया नया जीवन 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा इटावा की रहने वाली एक सात साल की मासूम बच्ची के पेट में तीन किलोग्राम की गांठ की सफल सर्जरी यूपीयूएमएस में की गई । बच्ची के पिता राजू ने बताया की बच्ची का पेट पिछले तीन-चार  महीनों से फूल रहा था। पेट फूलने की वजह से बच्ची को खाना खाने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची को अक्सर पेट में दर्द रहा करता था और उल्टी भी हो जाती थी। जब बच्ची का पेट अधिक फूल गया तब शहर के निजी चिकित्सालय में दिखाया लेकिन बच्ची को आराम नहीं मिला। राजू ने बताया जब बच्ची की बीमारी की सही पता नहीं लगा तब सैंफई अस्पताल  में आकर अस्पताल में  पीडियाट्रिक सर्जरी (बाल शल्य चिकिस्ता ) विभाग के प्रमुख डॉ उमेश कुमार गुप्ता को दिखाया। उनके द्वारा बच्ची की जांचें की गई ।जांचों से पता चला की बच्ची के पेट में  एक बड़ी गांठ बन गयी है। डॉ उमेश गुप्ता ने बताया कि  जांच करने पर भी गांठ की उत्पति का अंग जांचों से भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। डॉक्टरों के पास बड़ी चुनौती  थी ऐसे जटिल बीमारी को ठीक करने की क्यों की बच्ची की हालत गंभीर होती जा रही थी । डॉक्टरों की टीम ने बहुत सोच विचार के बाद ऑपरेशन करने का कठिन निर्णय लिया। क्यों की गांठ की उत्पति का अंग जांचो द्वारा भी स्पष्ट नहीं था इसलिए ऑपरेशन अत्यधिक जटिल और जोखिम भरा था। डॉ सूचि निगम के नेतृत्व में अनेस्थेसिआ के डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को सुचारू रूप से अनेस्थेसिआ देने की चुनौती स्वीकारी। डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता, डॉ राफे अब्दुल रहमान और डॉ सर्वेश कुमार गुप्ता की शल्य चिकित्सकों के टीम ने ऑपरेशन 5 अप्रैल को ऑपरेशन किया। डॉ गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गांठ की उत्पति का अंग दाहिना अंडाशय में मिला । दो घंटे तक चली जटिल शल्य चिकित्सा द्वारा तीन किलोग्राम की बड़ी गांठ को सफलता पूर्वक निकाल दिया गया। डॉ गिरजा और डॉ अक्षय ने शल्य क्रिया के बाद बच्ची की सफलता पूर्वक देखभाल की । ऑपरेशन के उपरांत बच्ची के स्वास्थय  में तेज़ी से सुधार आ रहा है और उसकी जल्द ही छुट्टी कर दी जाएगी।  ऑपरेशन के बाद  बच्ची के  पिता ने अस्पताल और डॉक्टरों का बहुत आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभेच्छा दी। 
डॉ उमेश कुमार गुप्ता ने बताया की ऐसी गांठ का इलाज सही समय पे किया जाये तो परिणाम बहुत सकारात्मक होते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार गरीब लोग निजी चिकित्सालय में इलाज करवाते हैं परिणाम सही नहीं मिलते और आर्थिक रूप से भी गरीब लोगों पर बोझ बढ़ता है इसलिए मैं कहना चाहूंगा इस तरह का इलाज हमारे यहां संभव है यदि कोई समस्या है तो अवश्य आकर दिखाएं।
इस सफल ऑपरेशन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह , प्रति कुलपति प्रो .डॉ रमाकांत यादव,चिकित्स अधीक्षक प्रो .डॉ एसपी सिंह  संकायाध्यक्ष प्रो .डॉ आदेश कुमार और आदि ने बाल शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को बधाई दी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की भी होती है जांच
ह्रदय के मरीजों के लिए लगया गया चिकित्सा शिविर
डॉ अनिल प्रसाद ने सफल किडनी प्रत्यारोपण कर एक गौरव पूर्ण उपलब्धि की हासिल
मलेरिया उन्मूलन की ओर बढ़ता जनपद, प्रभावी रणनीति व कार्यवाई की अहम भूमिका: एसीएमओ
गर्भाश्याय के मुख कैंसर को लेकर एक वर्कशाप का हुआ आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :