रामहि केवल प्रेम पियारा:कौशल जी महाराज
-मां दुर्गा सेवा समिति की तत्वावधान में ग्राम डम्मरपुर्वा में आयोजित दुर्गा महोत्सव में उमड़ी भीड़
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मां दुर्गा सेवा समिति की तत्वावधान में ग्राम डम्मरपुर्वा में आयोजित दुर्गा महोत्सव के षष्ठम दिवस में राम कथा के माध्यम से आचार्य कौशल जी महाराज ने राम वन गमन में राम का बन जाना,समस्त सनातन धर्म बलंबियों के कल्याणार्थ,सभी को मुख्य सनातनी परंपरा से जोड़कर रक्षा संस्कृति का समापन किया।महाराज जी ने केवट के प्रसंग में, सुनी केवट के बैन प्रेम लपेट अटपटे,अर्थात भगवान प्रेम से प्रसन्न होते हैं प्रेम के कारण शबरी के झूठे बेरों को पाया प्रेम के कारण विदुर के यहां साक प्राप्त किया।रामहि केवल प्रेम पियारा, आपस में भाई-भाई में प्रेम हो परिवार में प्रेम हो का संदेश देकर सभी को आपस में प्रेम और सौहार्द के साथ अखंड भारत के संकल्प को परिपूर्ण करें।राम कथा हमें जीना सिखाती है।कथा में प्रमुख रूप से सतेंद्र राठौर, रमेश चंद्र शुक्ला,प्रभात त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी,सन्मार्ग धार्मिक एवं सामाजिक संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।