छेड़छाड़ की शिकार युवती ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार |
-- आरोपी लडका दे रहा है परिवार को जान से मारने की धमकी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना सजेती के बरीपाल निवासी युवती रौनक के साथ गांव के लड़के ने गलत नीयत से छेड़छाड़ किया था | जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली थी | सजेती थाने के दरोगा यतेन्द्र पाल अभियुक्त व उसके परिवार से सांठ गांठ कर पीड़िता युवती व उसके परिवार को डराने धमकाने की कोशिश की | आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने की बजाय उसे भागने में मदद की |
पीड़िता का आरोप है की लम्बे समय से पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है | लेकिन पुलिस अधिकारी दरोगा यतेन्द्र पाल से बात करने के बाद पीड़िता की शिकायत को नजरन्दाज कर रहे है | पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची थी | इस सम्बन्ध में दरोगा से जब बात कि गयी तो उसने मुकदमें में चार्टशीट लगाने की बात कही है| उधर आरोपी लड़का गांव बरीपाल पहुँच गया है और बेखौफ पीड़िता को और उसके परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है|कही सुनवाई ना होने पर पीड़िता राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार कार्यालय में पहुंची है | वीरेन्द्र कुमार ने कहां कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये पुलिस अधिकारियों से बात की जायेगी |