नगर आयुक्त ने जीआईएस सर्वे में नई सम्पत्तियों के राजस्व वसूली कार्य में गतिशीलता कैम्पो का आयोजन के निर्देश दिये।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में राजस्व वृद्धि में बढोत्तरी के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में विचार विमर्श उपरान्त नगर आयुक्त ने प्रमुख रूप से
जीआईएस सर्वे के अनुसार नई सम्पत्तियों पर अधिरोपित सम्पत्ति कर के बिल/नोटिस के सापेक्ष प्राप्त अपत्तियों का निस्तारण एवं राजस्व वसूली संबंधी कार्य में गतिशीलता एवं त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष कैम्पो का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये। नगर निगम सीमान्तर्गत अवस्थित सम्पत्तियों पर अनावसीय सम्पत्ति कर अधिरोपित किये जाने हेतु यथा सम्भव उस भवन/सम्पत्ति के विद्युत बिलो से मिलान कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस हेतु केस्को से पूर्व में 1 लाख 25 हजार की सूची प्राप्त हुयी थी, उसी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
नगर निगम सीमान्तर्गत अवस्थित सम्पत्तियों के क्रय/विक्रय होने के उपरान्त भी नगर निगम स्तर पर नामान्तरण संबंधी कार्यवाही न होने से नामान्तरण शुल्क की भी क्षति होती है जबकि नामान्तरण संबंधी कार्य भी राजस्व प्राप्ति का एक प्रमुख स्रोत है। अतः समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने जोन क्षेत्र के भवनो के नामान्तरण संबंधी कार्यवाही त्वरित रूप से की जाय। इस हेतु रजिस्टार कार्यालय से वित्तीय वर्ष की गयी रजिस्ट्री की सूची प्राप्त कर ली जाये। बैठक में नगर आयुक्त महोदय द्वारा जोनल अधिकारियों को यह भी निर्देश निर्गत किये गये कि वार्डवार लाइसेंस शुल्क हेतु विहित सम्पत्तियों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन करते हुए उनसे लाइसेंस शुल्क वसूल किये जाने संबंधी कार्यवाही की जाय। गतवर्षो में यदि भवन स्वामी द्वारा अपने गृहकर की अदायगी नही की गयी है। इस सम्बन्ध में सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विशेष अभियान चलाकर ऐसे भवन स्वामियों से बकाया सम्पत्ति कर की वसूली शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाय।बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त आवेश खॉ, जगदीश यादव, अमित कुमार भारतीय एवं संतोष यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, जीआईएस सर्वे टीम के प्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।