चुनाव प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट में देखी व्यवस्था
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 43-कानपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक डी. रत्ना व 44-अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक डॉ. कादंबरी को नियुक्त किया गया है. जिनका जनपद में आगमन हो चुका है। सामान्य प्रेक्षकगणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट मे स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम), मीडिया सेल/सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया गया।
कन्ट्रोल रुम के निरीक्षण में मा० सामान्य प्रेक्षकगणों ने सी-विजिल एप व 1950 मे प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सी विजिल एप के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। कहा कि प्राप्त शिकायतों पर ससमय कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। मीडिया / सोशल मीडिया सेल के निरीक्षण में सामान्य प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों और कार्मिकों से मीडिया एवं सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी के विषय में जानकारी ली। जिसके विषय में अवगत कराया गया कि मीडिया व सोशल मीडिया सेल द्वारा फेसबुक, ट्विटर एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी टीम सतत निगरानी कर रही है। इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी न्यूज चैनलो का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे विज्ञापनों के प्रमाणीकरण हेतु एमसीएमसी कमेटी प्राप्त आवेदनों पर ससमय कार्यवाही
कर रही है।निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू/आ) रिंकी जायसवाल सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।