होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  केंद्र सरकार के फैसलों से विश्व में बज रहा भारत का जोरदार डंका
 
केंद्र सरकार के फैसलों से विश्व में बज रहा भारत का जोरदार डंका
Updated: 4/28/2024 11:31:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

केंद्र सरकार के फैसलों से विश्व में बज रहा भारत का जोरदार डंका | 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।भाजपा की केंद्र सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में जो ऐतिहासिक काम किए है उससे पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।मोदी सरकार के इन फैसलों ने पूरे विपक्ष को बैकफूट पर ला दिया है। आगामी 4 जून के चुनाव नतीजे विपक्ष को कोमा मे पहुंचा देंगे।उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने कही। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के किदवई नगर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार को साकेत नगर स्थित अमन पैराडाइज मे पूरे विधी विधान से मंत्रोच्चारण के साथ प्रमुख आचार्यों के सानिध्य में किया गया।उद्घाटन के इस अवसर पर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे पूरे समय तक गूजंते रहे।इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने इंडी गठबंधन पर जमकर जुबानी प्रहार किए उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व हर तरफ भ्रष्टाचार, नक्सलवाद, आतंकवाद अपने चरम पर था।जम्मू कश्मीर में धारा 370 अलगाववादियों का सुरक्षा कवच बन गयीं थी।यह धारा दीमक की  तरह सी थी जो देश का नुकसान कर रही थी।मोदी सरकार ने एक झटके में इसें हटा दिया।मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले ने विपक्ष को बिल्कुल स्तब्ध सा कर दिया।यही नही तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम बहनो को नरक से मुक्ति दिलाई।उन्होंने आव्हान किया कि घर घर से मतदाता निकालने का कार्य हम चुनाव के दिन करे। भाजपा लोकसभा प्रभारी राम शरण कटियार ने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी देवतुल्य कार्यकर्ता स्वयं को लोकसभा प्रत्याशी मानकर अपने क्षेत्र एवं मोहल्ले में प्रत्याशी रमेश अवस्थी का प्रचार प्रसार कर शत प्रतिशत मतदान करने का प्रयास करें। कार्यकर्ता  रमेश अवस्थी को भारी रिकॉर्ड  मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।
प्रत्याशी रमेश अवस्थी,जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, रामदेव शुक्ला,सह प्रभारी अजय कपूर, पूर्व मेयर रविन्द्र पाटनी,कौशल किशोर दीक्षित,विधायक महेश त्रिवेदी,सुनील नारंग,प्रकाश वीर आर्य, भूपेश अवस्थी,डा.वीना आर्या पटेल,गणेश शुक्ला, संजय दूबे, राजू बाजपेयी, योगेंद्र सिंह,अशोक द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव आदि ने हवनकुण्ड की प्रज्वलित अग्नि मे अपनी आहुतियां समर्पित की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
चौंकी इंचार्ज से पीड़ित सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान |
शिक्षक संघ के आम चुनाव के परिणाम में राजेश बने अध्यक्ष
एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा गोष्ठी कर दिए निर्देश
शराब बंदी के आदेश की उड़ी धज्जियां,धड़ल्ले से बिक रही शराब
पहले किया मतदान, फिर भाई का अंतिम संस्कार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :