होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  परिषदीय स्कूल मे इसी सत्र से पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें
 
परिषदीय स्कूल मे इसी सत्र से पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें
Updated: 4/28/2024 11:35:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

परिषदीय स्कूल मे इसी सत्र से पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इसी सत्र से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकें पढ़ाई जानी हैं। इसके तहत कक्षा एक में पढ़ाई जा रही पाठ्यपुस्तक कलरव की विदाई हो गई है। अभी इसी पुस्तक में बच्चे हिंदी, गणित, अंग्रेजी और आंशिक संस्कृत पढ़ते थे।
अब यह अलग-अलग विषय होंगे। हिंदी के लिए सारंगी-1, गणित के लिए आनंदमय गणित 1 तथा अंग्रेजी के लिए मृदंगम-1 पाठ्यपुस्तक तैयार की गई है। कक्षा एक में संस्कृत नहीं पढ़ाई जाएगी। इसी तरह कक्षा दो के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। कक्षा एक एवं दो के लिए पुस्तकों की छपाई कराई जा रही है। विद्यालय तक इसे पहुंचने में एक माह का समय लग सकता है। राज्य शिक्षा संस्थान ने एनसीईआरटी के कक्षा एक एवं दो के पाठ्यक्रम को उत्तर प्रदेश के अनुकूल (कस्टमाइज) किया है। इसके तहत कक्षा दो में हिंदी की पाठ्यपुस्तक किसलय के स्थान पर बच्चे सारंगी-2 पढ़ेंगे। गणित में गिनतारा के स्थान पर आनंदमय गणित-2 तथा अंग्रेजी न विषय में मृदंगम 2 पुस्तक पढ़ेंगे। राज्य शिक्षा संस्थान में • सहायक उप शिक्षा निदेशक डॉ. दीप्ति मिश्रा ने बताया कि नई ई पुस्तकों के साथ बच्चों के लिए विशेष रूप से अभ्यास पुस्तिका (वर्क बुक) भी तैयार की गई है। इससे वह अभ्यास कर विषय न को जल्दी और अच्छे ढंग से सीख सकेंगे। हिंदी और गणित की अभ्यास पुस्तिका को राज्य शिक्षा संस्थान, लैंग्वेज एंड लर्निंग - फाउंडेशन (एलएलएफ) तथा विक्रमशिला संस्थान ने संयुक्त ए रूप से तैयार किया है। इसके अलावा अंग्रेजी की पुस्तक मृदंगम न को आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआइ) ने कस्टमाइज कर अभ्यास पुस्तिका तैयार की है।बीएसए ने बताया कि कक्षा एक एवं दो के विषयों की अभ्यास पुस्तिका से बच्चे आसानी से और रोचक ढंग से पढ़ाई न कर सकेंगे। इससे उन पर पढ़ाई का दबाव महसूस नहीं होगा। नई शिक्षा नीति में इस पर विशेष जोर दिया गया है।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शराब बंदी के आदेश की उड़ी धज्जियां,धड़ल्ले से बिक रही शराब
पहले किया मतदान, फिर भाई का अंतिम संस्कार
दगा दे गई 40 ईवीएम, 37 वीवीपैट
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांग जनों के डलवाये वोट
सड़क-हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाया सवाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :