श्री राम को टेंपो में रखने वालों का साथ छोड़ भाजपा का पटका पहना दिलाई सदस्यता।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक प्रभु श्री राम को रखा है टेंट में उनको नहीं जाने देंगे पार्लियामेंट में का जयघोष करते हुए सपा छात्र सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह (पूती चंदेल),सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रभुदीन यादव, समाजवादी पार्टी गोविंद नगर के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पिंटू सिंह चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनिल तिवारी, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल, व्यापार सभा के नगर सचिव जैकी वर्मा, सपा के नगर सचिव अनूप कुमार शुक्ला आदि नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय पर सदस्यता ग्रहण करते हुए कही ।
सोमवार दोपहर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मुख्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया आदि नेताओं ने समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यूपी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किए जा रहे विकास एवं जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें है। सदस्यता के इस अवसर पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के जॉइनिंग कमेटी के सदस्य अनूप अवस्थी संदीप ठाकुर अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे ।