होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम पर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कार्यालय में की गई गोष्ठी
 
प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम पर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कार्यालय में की गई गोष्ठी
Updated: 4/30/2024 10:19:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम पर पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कार्यालय में की गई गोष्ठी |
U-भवन स्वामियों एवं आगन्तुकों का किया जायेगा सत्यापन |
U-त्रिनेत्र से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर, बनेगा नियंत्रण कक्ष, अभेद्द होगी सुरक्षा व्यवस्था |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चतुर्थ चरण के लोकसभा सामान्य निर्वाचन पर विभिन्न दलों के अतिविशिष्ट महानुभावों एवं  प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के सम्बन्ध में 30 अप्रैल को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा अपर पुलिस आयुक्त अपराध  विपिन कुमार मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था  हरीश चन्दर एवं कमिश्नरेट पुलिस प्रशासनिक, विभिन्न विभागों, वायुसेना के अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय में गोष्ठी आहूत की गई, गोष्ठी में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों के नगर आगमन पर रोड शो एवं प्रस्तावित जनसभाओं में सम्मलित होने वाले जनसमूहों की सुरक्षा / यातायात व्यवस्था/जनसुविधाओं के दृष्टिगत वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने व भारी वाहनों को सभा स्थल की ओर आने वाले मार्गों पर नो एंट्री के साथ ही वाहनों के मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण कक्ष स्थापन व रूट मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रूट/सभास्थल के आसपास के मकानों पर रहने वालों व आगन्तुकों का सत्यापन कराने के साथ ही चलित शौचालय, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल व्यवस्था/ प्रकाश व्यवस्था पर गहन मंथन एवं चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को सम्बन्धित विभागों में आपसी समन्वय स्थापित कर ससमय पूर्ण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में मार्गों को दुरस्त कराने एवं लटकते विद्युत के तारों को सही कराने हेतु लोक निर्माण विभाग, केस्कों अधिकारी को भी निर्देशित किया गया। गोष्ठी में कमिश्नरेट कानपुर नगर के सभी पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त एवं एडीएम सिटी  राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, केस्कों, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राज्यपाल की दया याचिका के बाद भी लटकी महिला की रिहाई, डीएम ने किया सस्पेंड़
श्री अग्रसेन सभा द्वारा हुआ जागरूक मतदाता सम्मान।
राज्य कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की मांग
होटल में चोरी कर फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के जरिए धर दबोचा किया राजफाश
पुलिस उपायुक्त ने शीघ्र विवेचना निस्तारण दी हिदायत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :