होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  गर्मी के मौसम में बहु कटान वाली ज्वार दुधारू पशुओं हेतु लाभकारी: डॉ शशिकांत
 
गर्मी के मौसम में बहु कटान वाली ज्वार दुधारू पशुओं हेतु लाभकारी: डॉ शशिकांत
Updated: 4/30/2024 10:22:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

गर्मी के मौसम में बहु कटान वाली ज्वार दुधारू पशुओं हेतु लाभकारी: डॉ शशिकांत |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए  के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में आज कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ शशीकांत ने गर्मियों में बहु कटान वाली ज्वार (चारा) की खेती हेतु किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम में हरे चारे की कमी हो जाती है। ऐसे में दुधारू पशुओं के लिए इस मौसम में बहु कटान वाली ज्वार बहुत ही लाभप्रद होती है। डॉ शशिकांत ने बताया कि भारत में 4% भूमि पर चारे की खेती की जाती है। जबकि 10% भूमि पर चारे की खेती की जानी चाहिए। डॉ शशीकांत ने कहा कि ज्वार का चारा स्वाद व गुणवत्ता में बहुत अच्छा होता है जिसे पशु बहुत ही चाव के साथ खाते हैं। उन्होंने कहा कि शुष्क भार के आधार पर ज्वार (चारे) में औसत 9 से 10% प्रोटीन, 8 से 17% शर्करा, 30 से 32% फाइबर, 36% सैलूलोज एवं 21 से 26% हेमीसैलूलोज पाया जाता है। उन्होंने बताया कि ज्वार (चारा) के बोने का उत्तम समय मध्य अप्रैल से मध्य मई तक रहता है। तथा इसका बीज 40 से 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पड़ता है। बहु कटान वाली चरी की किस्में जैसे- एस एस जी 59-3, एम पी चरी, पूसा चरी 23, सी एस एच 20- एमएफ, सी एस एच -24 एमएफ है। उन्होंने बताया की बहू कटान चारे का उत्पादन 650 से 700 कुंतल प्रति हेक्टेयर हरा चारा तथा 150 से 200 कुंतल सूखा चारा प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है। उन्होंने पशुपालकों को सावधान करते हुए बताया की ज्वार में हाइड्रोसाइएनिक  असुरक्षित मात्रा में विद्यमान रहता है। तथा इसकी अधिक सांद्रता पशुओं के लिए हानिकारक होती है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोसाइएनिक अम्ल की सांद्रता यदि चारे में 200 पीपीएम से अधिक है। तो यह हानिकारक होती है। उन्होंने बताया कि प्राय: बहु कटान चारा ज्वार के गुण तथा सिंचाई की दशाओं में खेती करने के कारण बुवाई के 50 से 60 दिन में पशुओं के खिलाने योग हो जाती है।लेकिन यदि जमीन में नमी की कमी रहती है। तो फसल में विषैला तत्व जमा हो जाता है।तथा सूखे की दशा में कटाई के बाद आने वाले कल्लों में हाइड्रोसाइएनिक अम्ल की सांद्रता अधिक होती है। अतः किसान भाई कटाई से पहले सिंचाई करें तथा कटाई के बाद हरे चारे को 4 से 5 घंटे धूप में रखें तत्पश्चात अन्य चारे के साथ उचित मात्रा में मिलाकर पशुओं को खिलाना चाहिए।
-बाक्स में
बढ़ती गर्मी में  पक्षियों एवं गिलहरियों को बचाने हेतु सीएसए की सराहनीय पहल |
 सीएसए  के एमबीए एबीएम के छात्र छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 50 से अधिक स्थानों पर पक्षियों एवं गिलहरियों के लिए पानी पीने हेतु मिट्टी के बर्तनों में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी पिलाने से ज्यादा नेक कार्य कोई नहीं है। उन्होंने युवाओं से आवाहन किया है कि पक्षियों एवं गिलहरियों के संरक्षण हेतु अपने घरों की छतों पर सकोरे लगाकर मानवता का परिचय देना चाहिए। डॉक्टर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के  छात्र छात्राओं की यह निसंदेह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डा सी एल मौर्य के साथ डॉक्टर अंशु सेंगर एवं डॉ नीतू सिंह उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नाबालिक बेटी ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर भाई पर बोला हमला
बिजली की लाइन ने गरीब की दुकान को कर दिया राख का ढेर
चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, जेवर सहित लाखों का माल किया पार
हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, भीषण हादसे में तीन की मौके पर मौत
तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ ट्राले से भिड़ा लगी आग, कंडक्टर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :