अखिलेश यादव बोले-भाजपा अगर आई तो पुलिस की नौकरी केवल 3 साल की रह जाएगी, खाकी वर्दी वाले....
-हसेरन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज समर्थकों का उमड़ा हुजूम
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री तथा लोकसभा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने हसेरन कस्बे के रामलीला मैदान में पहुंचकर जनसभा की।जनसभा में अपार भीड़ रही। समर्थको ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 10 साल से मंहगाई और बेरोजगारी कम होने के बजाए बढ़ी है देश की जनता परेशान है। कन्नौज लोकसभा चुनाव से चुनाव लड़ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हसेरन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के खिलाफ कानून बनाया ।किसानों ने दिल्ली पहुंचकर आंदोलन किया। किसानों की एकजुटता देख सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।किसानों पर झूठे मुकदमे किए गए।भाजपा की डबल इंजन सरकार में पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। छात्रों ने पेपर लीक होने पर आत्महत्या की है। जनसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने समर्थकों को चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रूठे हुए लोगों को मनाने की बात कही। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कन्नौज में कराए गए विकास कार्यों का वर्णन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में वीरांगना अवंती बाई में लोधी के सहारे लोधी मतदाता क्षत्रिय समाज को साधते हुए कहा कि क्षत्रिय पहले तलवार से न्याय करता था।इस बार वोट से न्याय करेगा।भाजपा ने अग्निवीर भर्ती लाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।अग्निवीर भर्ती की तरह अब भाजपा पुलिस में तीन साल की भर्ती करेगी। गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर भर्ती को स्थाई करेंगे और रसूलाबाद में हवाई पट्टी का नाम रानी अवंती बाई रखा जाएगा।:-इनसेटः- तिर्वा पैरामेडिकल का नाम राम रानी अवंतीबाई के नाम पर होगा हसेरन।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि केंद्र में गठबंधन की सरकार और प्रदेश में सरकार बनने पर डा.भीमराव अंबेडकर मेडिकल कालेज तिर्वा का नाम बदलकर रानी अवंती बाई रखा जाएगा। गठबंधन की सरकार किसानों का लाखों का कर्ज माफ करेगी और किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा।