पुलिस ने दो शातिर चोरों को सीसीटीवी कैमरे के जरिए धर दबोचा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना गोविंद नगर द्वारा दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार गया | अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ गोविंद नगर थाना क्षेत्र में कई चोरियों के मामले में अभियुक्तों की तलाश थी अभियुक्तों के पास से एक लोडर के साथ चोरी के आभूषण व नकदी भी बरामद हुई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के जरिए लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को पकड़ने में सफलता मिली।पकड़े गए दोनों शातिर चोरों के खिलाफ थानों में आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। शातिर चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अंकुर मलिक, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक यूटी यदुराज सिंह के साथ हे.का.त्रिपुरेश कुमार की अहम भूमिका रही।
|