होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  मोदी जी जैसे चौकीदार के रहते हमारी माताओं बहनों के मंगलसूत्र व गहने पूर्णतः सुरक्षित- महेश त्रिवेदी
 
मोदी जी जैसे चौकीदार के रहते हमारी माताओं बहनों के मंगलसूत्र व गहने पूर्णतः सुरक्षित- महेश त्रिवेदी
Updated: 5/6/2024 8:43:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मोदी जी जैसे चौकीदार के रहते हमारी माताओं बहनों के मंगलसूत्र व गहने पूर्णतः सुरक्षित- महेश त्रिवेदी
U-पोलिंग पार्टी 8 से 10 मई के बीच स्वयं बुजुर्गों के घर पहुचकर वोट डलवाएगी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।कांग्रेस अपनी आदत के मुताबिक अब हमारी माताओं बहनो के मंगलसूत्र व गहनों पर लूट की योजना पर काम कर रही है।संपत्ति पर सर्वे की बात कर रही है।इनके गलत मंसूबों को इनके घोषणापत्र से चौकीदार मोदी जी ने ढुंढ निकाला है।अब ये इधर-उधर की बाते कर रहे है।इंडी गठबंधन नही यह ठगबंधन है।
उक्त बाते किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी ने कही।
साकेत नगर स्थित भाजपा किदवई नगर विधानसभा के चुनाव कार्यालय में वरिष्ठ जनो के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन खासकर कांग्रेस पर चुन चुनकर जोरदार जुबानी हमले किए।उन्होंने कहा कि आज पूरा विपक्ष मुद्दा विहीन है।देश के विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए उनके पास कोई विजन नही है।कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपने भाषणों में तो आम जनता की संपत्तियों एवं हमारी माताओं बहनों के गहनों की सर्वे की बात नही करते परन्तु इनकी पार्टी के घोषणा पत्र मे इसका साफ तौर पर जिक्र हैं ।यह सब सोच रहे थे कि जनता को भ्रम में रखकर अपने मकसद मे कामयाब हो जाएंगे परन्तु देश के चौकीदार ने समय रहते इनके लूट के इरादों को न केवर भांप लिया बल्कि आम जनता के सामने इनकी पोल पट्टी भी खोल कर रख दी।उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ जनो की चर्चा करते हुए कहा कि जब तक जोश के साथ अनुभव नही होगा हम सफलता की उम्मीद नही कर सकते।चुनाव संचालन समिति के संयोजक एवं पूर्व भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ जन पार्टी की अमूल्य धरोहर है।भाजपा ने हमेशा वरिष्ठ जनो का आदर सम्मान किया है।उन्होंने वरिष्ठ जनो से कहा कि वे आगामी 13 मई को पार्टी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के पक्ष मे मतदान के लिए अभी से पूरी ताकत से जुट जाए।
कानपुर लोकसभा चुनाव सहप्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि शहर में 13 मई को चुनाव है इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। 85 साल के ऊपर वरिष्ठ जनो के लिए एवं 40%  से ऊपर के विकलांग लोगों के वोट घर पर ही मतदान करने की सुविधा दी गई है। ऐसे लोगों के 8 से 10 मई तक पोलिंग पार्टी स्वयं मतदाता के घर आकर मतदान कराएगी।उन्होंने कहा कि यह मोदी ही की गांरटी है कि ज्यादा बुजुर्गों को बिना लाइन लगे घर पर ही मतदान की सुविधा दी गई है।विधायक ने वरिष्ठ जनो के सम्मान में भोजन की भी व्यवस्था की।कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने वरिष्ठ भाजपाइयों के साथ भोजन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ,रमाकांत त्रिपाठी, संतोष सिंह, गणेश शुक्ला, प्रकाश वीर आर्य, संजय दुबे, राजू बाजपेयी,विनोद मिश्रा, सुशील विश्नोई,अखिलेश शुक्ला,अजीत सिंह छाबड़ा, आदि रहे। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अभी हुए सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव पर राजनीतिक अखाड़े में जीत हार की गणित लगना शुरू
मतदान के दौरान मारपीट में घायल हुए सपा समर्थक से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बात
भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
कन्नौज लोकसभा के लिये दूसरी बार अखिलेश और सुब्रत होंगे आमने सामने
इंडि गठबंधन को भारत नहीं पाकिस्तान की चिंता:योगी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :