अखिलेश यादव बोले-भाजपा का सारा गणित फेल,तीसरे चरण मे भी होगा वेहतर मतदान
-कन्नौज दौरे पर आज वरिष्ठ नेताओ के घर गये अखिलेश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।कन्नौज से सपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण मे जनता ने भाजपा को हराने का काम किया है उसी तरह तीसरे चरण मे उससे बेहतर मतदान होने जा रहा है।भाजपा का सारा गणित फेल हो रहा है।अखिलेश ने कहा कि जो लोग मन मर्जी करते थे उन्हें 140 करोड लोगों के मन की बात करनी पडेगी।उन्होने कहा कि जैसे समुन्द्र मन्थन हुआ था वैसे ही इस चुनाव में संविधान मथन होने जा रहा है।अब संविधान की बात चलेगी मन की बात नही चलेगी।श्री यादव ने कहा कि कन्नौज ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है।इस बार भी कन्नौज की जनता भाजपा को ऐतिहासिक रूप से हराने जा रही है।जनता सच्चे सवाल कर रही है जिन लोगों ने झूठे वायदे किये थे।अखिलेश यादव ने बसपा पर जोरदार हमला वोलते हुए कहा कि बसपा को वोट देने का मतलब है अपना वोट खराब करना।बसपा बीजेपी का साथ दे रही है चाहे सामने से चाहे पीछे से।चीन सीमा को लेकर सोनम बांग चुक का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सोनम बांग चुक और उनके साथी बहुत दिनों से प्रर्दशन कर रहे है लेकिन यह कमाल की सरकार है जो सो रही है सरकार को अपनी चीन सीमा की कोई चिन्ता नही है।रिजांगला का मेमोरियल तोड दिया गया।भारत माता की जय वोलने वाले खामोश है।चीन ने भारत की भूमि पर कब्जा कर लिया।श्री यादव ने कहा भाजपा ने नकारात्मक राजनीति की शुरूआत की थी।अब भाजपा उसी गढढे मे गिर गई है।