होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अखिलेश यादव के गौरीशंकर मंदिर मे पूजा करने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा मंदिर धोना बन गया मुद्दा
 
अखिलेश यादव के गौरीशंकर मंदिर मे पूजा करने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा मंदिर धोना बन गया मुद्दा
Updated: 5/8/2024 12:16:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

अखिलेश यादव के गौरीशंकर मंदिर मे पूजा करने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा मंदिर धोना बन गया मुद्दा
-पिछड़े रहे कि पिछडे वर्ग को मंदिर जाना क्या मना है
-मंदिर धोने को लेकर जनता में भी आक्रोश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम कन्नौज लोकसभा से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कल सोमवार को अपने कन्नौज दौरे के दौरान हर्ष कालीन सिद्ध पीठ बाबा गौरी शंकर महादेव मंदिर पहुँच कर भोले बाबा की विधिवत पूजा करने के वाद बावा की आरती कर आर्शीवाद लिया था।पूजा का कार्य कन्नौज के विद्वान आचार्य पं.करूणा शंकर ने सम्पन्न कराया।उस समय मंदिर के पुजारी मथुरा प्रसाद एवं अन्य आचार्य मौजूद रहे थे जिन्होने मंन्त्रोचारण किया था।उस समय कोई विवाद नही हुआ लेकिन शाम को 6 बजे के बाद भाजपा नेता शिवेन्द्र कुछ कार्य कर्ताओ के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और उन्होने बालिटयों में भरे पानी में गंगा जल मिलाकर मंदिर परिसर को धोया।उनका कहना था कि दूसरे धर्म के लोग जूते चप्पल पहन कर परिसर में घूमे इसलिए परिसर अपवित्र हो गया।इस घटना को लेकर लोगो मे तीखी प्रतिक्रिया हुई और शोसल मीडिया में आज मंदिर धुलाई का मुद्दा हावी रहा।बाबा गौरी शंकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मंदिर धुलाई मामले में कमेटी की कोई भूमिका नही है।कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है।मंदिर के पुजारी मथुरा प्रसाद का कहना है कि मंदिर परिसर की धुलाई भाजपा कार्य कर्ताओ द्वारा की गई।मंदिर कमेटी का धुलाई से कोई लेना देना नही है।सपा के मुख्य जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि कन्नौज में आखिलेश यादव को मिल रहे भारी जन सर्मथन से भाजपाई बौखलाने लगे है।वह भगवान राम और शिव को अपनी जागीर समझने लगे है।बाबा गौरी शंकर मदिर की धुलाई करके भाजपाइयो ने ओछी मान सिकता का परिचय दिया है।सोशल मीडिया पर भी मंदिर धुलाई के बाद जबर्दस्त प्रति क्रिया देखने को मिल रही है।मोहित राजपूत ने कहा कि मंदिर धोने वालों कन्नौज मे तुम्हे धोने का काम हम समाज वादी करेंगे।नीचे गिरने की भी हद होती है। हम सब एक होकर बतायेगे शूद्र की ताकत।शौर्य यादव व रमन कठेरिया ने कहा कि जिस भेदभाव के वारे मे बडो से सुना,किताबो में पढ़ा।आज वैसे होते देखा।पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो सोचिए आम जन मानस के साथ क्या नही हो सकता।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दो परिवारों को बिखरने से बचाया
सचिव ने जिला जेल अनौगी का किया निरीक्षण
डीएम व एसपी कर रहे ईवीएम सुरक्षा की मॉनिटरिंग
दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक
शव दफनाएं जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :