पतारा जनसभा में गरजे सीएम कहा..एक तरफ राम भक्त हैं, दूसरी तरफ राम द्रोह
-- देश को बचाने का है चुनाव, भावी पीढ़ी को विकसित भारत देना है:योगी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस घाटमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार करने अकबरपुर क्षेत्र के पतारा में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। इसी दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को जाति में बांटने की कोशिश हो रही है। ये देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चुनाव में एक तरफ राम भक्त है और दूसरी तरण राम द्रोही हैं।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर बरसे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन हुई सभा में उन्होंने कहा कि अब तक आधा चुनाव हो चुका है। रुझान बताते हैं फिर एक बार मोदी सरकार। इस बार 400 पार होने वाला है। देशद्रोहियों से देश को बचाने का चुनाव है और हमे भावी पीढ़ी को कसित भारत देना है।उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। हमने माफिया को मिट्टी में मिलाया है। बिना भेदभाव के हर वर्ग का विकास हुआ है। इसी दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच देश विरोधी है। उन्होंने कहा, विपक्षी भारत के खिलाफ ही साजिश में लग गए। एक तरफ रामभक्त दूसरी ओर द्रोही हैं। राम द्रोही का पतन तो हमेशा हुआ है। कानपुर की धरती पौराणिक ऐतिहासिक है। यहां के लोगों ने देशभक्ति को हमेशा प्राथमिकता दी। यह सिर्फ चुनाव नहीं देश को दुनिया में आत्मनिर्भर बनाना है। जबकि विपक्ष जाति धर्म के नाम पर जनता को लड़ाकर माफिया को गले का हार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कोई एक शब्द नहीं बोला, लेकिन माफिया के फातिया पढ़ने जरूर गए थे। कहा कि एक वोट नए भारत के दर्शन करा रहा है। महिलाएं और सीमाएं सुरक्षित हैं। विकास के कार्य हो रहे हैं। घाटमपुर क्षेत्र को लेकर कहा कि यहां पहले तमंचे बनते थे। डिफेंस कॉरिडोर को लेकर कहा कि अब यहां तोप बनती हैं। जब पूरी दुनिया में गरजेंगी, तो कानपुर का भी नाम होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां का सर्वे करा रहे हैं। गन्ने की गुंजाइश होती है, तो शुगर कॉम्पलेक्स बनाएगें।
----इनसेट---------
प्रमोद ने थामा भाजपा का दामन
कानपुर। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कमेटी टिकट पर आर्यनगर से प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद कांग्रेस के कद्दावर नेता के भाई प्रमोद जायसवाल ने पतारा में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके पहले ही भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री की सभा में इसकी घोषणा की गई।जनसभा में योगी के षाथ अकबरपुर लोकसभा से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले मंच पर रहे। प्रमोद जायसवाल ने वोटरों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि आप भारी से भारी संख्या में वोट देकर देवेंद्र सिंह भोले को जिताइये। उन्होंने वादा किया कि जीवनभर भाजपा की सेवा करता रहूंगा। उन्हें दिनेश राय ने भगवा पट्टा पहना कर सदस्यता ग्रहण करायी। भाजपा में शामिल होने पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
----*इनसेट------
योगी की जनसभा में समर्थको के साथ पहुंचे रमेश
बिठूर। अकबरपुर लोक सभा के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बिठूर विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा नेता रमेश सिंह यादव ने बुधवार को अपने अलका कृषि फार्म हाउस न्यूरी में हजारों समर्थको के काफिले के साथ घाटमपुर पतारा पहुंचे। जहां वह सीएम योगी आदित्यनाथ की पतारा में जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंच पर उनका भव्य स्वागत करते हुए अभिवादन किया। इस मौके पर विशाल सिंह यादव एड. पूर्व सांसद आाकरन संखवार, अरुण कुमार कोरी ब्लॉक प्रमुख विधनू, सोनू पासवान जिला पंचायत सदस्य कठारा, दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य रमईपुर, रामनरेश यादव ग्राम प्रधान न्योरी, सीमा देशप्रेमी, नरेंद्र यादव जिला पंचायत प्रत्याशी जम्मू, मंडल उपाध्यक्ष राम भवन सिंह चंदेल, सुरजन पाल मौजूद रहे।