सिटी बसें बंद होने से 164 कंडक्टर बेरोजगार
- नौकरी बहाली की मांग को लेकर आर एम कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरने का किया ऐलान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अब अनिश्चित कालीन धरना देने का एलान किया है। कर्मचारियों ने मांग की अनुबंध पत्र खोने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। कंडक्टरों ने नौकरी बहाल करने या उन्हें परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग उठाई।
नगरीय निदेशालय के जरिए संचालित सिटी बसों की अवधि अक्टूबर 2025 में पूरी हो गई थी। इसके बाद विभाग ने बसों की नीलामी करा दी। कर्मचारियों का कहना है कि नई बसें नहीं दी गईं, जिससे वे अचानक बेरोजगार हो गए। कुल 164 परिचालक प्रभावित हैं। उनका आरोप है कि पहले ड्राइवरों को हटाया गया और अब कंडक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। धरने पर बैठे कंडक्टरों ने बताया हम लोगों ने 23 दिसंबर 2025 को MD को एक पत्र दिया था। जिस पर यहां RM साहब नें कहा तुम लोगों के अनुबंध के कागज नहीं मिल रहे है। अगर हम लोगों के अनुबंध पत्र नहीं मिल रहे है। हम लोग यहां प्रत्येक दिन अधिकारियों को पत्र दे रहे है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग यहां लगातार 5 दिनों से धरना दे रहे है। इस धरना में मुख्य रूप से अभिनव शुक्ला, राजेश तिवारी, विमल, दीपक, हरिशंकर, विपिन, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य संविदा परिचालक मौजूद रहे।