सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत परिपत्र संख्या 14/एडमिन. डी सेक्शन/इलाहाबाद 15 अक्टूबर 2022 के अनुपालन में जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 16 अप्रैल 2026 की सायं 05:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में जमा कर सकते हैं। पुनर्नियुक्ति के अंतर्गत वरिष्ठ सहायक के 55 पद, अर्दली, प्यून, ऑफिस प्यून एवं फर्राश के 5 पद तथा चौकीदार, वाटरमैन, स्वीपर, माली, कुली, भिस्ती एवं लिफ्टमैन का एक-एक पद रिक्त है। इन सभी पदों के लिए मानदेय अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन की राशि घटाकर देय होगा। पुनर्नियुक्ति प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नई नियुक्ति अथवा पदोन्नति होने तक या अधिकतम एक वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, तथा अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक मान्य होगी।
अन्य जनपद न्यायालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आवेदन पत्र के साथ पिछले पाँच वर्षों की चरित्र पंजिका की स्वप्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करेंगे।
प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनपद न्यायालय, कानपुर नगर से दिनांक 31 मार्च 2026 के पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उक्त सूचना केंद्रीय नजारत के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। आवेदन पत्र में आवेदित पद का नाम, आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, स्थायी एवं वर्तमान पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, सेवानिवृत्ति तिथि, अंतिम धारित पद तथा अंतिम आहरित वेतन का विवरण प्रमाणपत्र सहित देना अनिवार्य होगा। अन्य जनपद के कर्मचारियों को पिछले पाँच वर्षों की एसीआर की स्वप्रमाणित प्रति भी संलग्न करनी होगी। आवेदक को यह घोषणा भी देनी होगी कि आवेदन में अंकित समस्त विवरण सत्य है, वह पूर्णतः स्वस्थ एवं कार्य करने में सक्षम है तथा उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित या पंजीकृत नहीं है।