विश्व स्वास्थय सप्ताह पर डाॅ सहाय स्मृति प्याऊ का हुआ उद्घाटन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , कानपुर शाखा द्वारा विश्व स्वास्थ्य सप्ताह के उपलक्ष्य में जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए आम जन के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल सुविधा "डॉ सहाय स्मृति प्याऊ" का उद्घाटन समारोह आईएमए भवन परेड, में आयोजित किया गया।आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ शालिनी मोहन, डॉ कुणाल सहाय, पूर्व सचिव ,डॉ वी सी रस्तोगी, डॉ रीता मित्तल,पूर्व अध्यक्ष, डॉ विशाल सिंह वित्त सचिव ने उक्त "डॉ सहाय स्मृति प्याऊ" का संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। एवं आम जनता को सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के मौसम में आम जनता को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। आईएमए कानपुर शाखा द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी समाज सेवा के लिए इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। इस अवसर पर डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ देवज्योति देबरॉय, डॉ विकास मिश्रा, डॉ शरद दमेले, डॉ अमरनाथ गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
|