रॉयल वुड क्लब में IMA वार्षिक खेल दिवस का भव्य शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा।डॉक्टर्स ने खेलों के साथ ‘नो फैट, नो शुगर’ डाइट का लिया आनंद
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), इटावा शाखा द्वारा रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सिविल लाइन स्थित रॉयल वुड क्लब में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ IMA मुख्यालय के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल एवं IMA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टरों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस सहित कई खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही,रॉयल वुड क्लब का भी शुभारंभ हुआ यहां खेल के साथ ‘नो फैट, नो शुगर’ डाइट का आनंद लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया और बताया कि एक ही जगह अब जनपद वासियों को खेल के साथ healthy food का स्वाद चखने को मिलेगा l
कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल 8 बजे हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शरद अग्रवाल एवं डॉ. राजीव गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. आलोक मित्तल भी मौजूद रहे। बैठक में डॉक्टरों एवं अस्पतालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में IMA इटावा के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम.एम. पालीवाल, डॉ. संजीव यादव (जॉइंट सेक्रेटरी, हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया, यूपी), डॉ. डी.के. दुबे (अध्यक्ष, IMA इटावा), डॉ. हिमांशु यादव (सेक्रेटरी, IMA इटावा) एवं डॉ. रामाकांत रावत (फाइनेंस सेक्रेटरी, IMA इटावा) शामिल रहे।
IMA के सदस्यों एवं उनके परिवारों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।