हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला की हुई अहम बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले विराट हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला के विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक सीएसए में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानपुर को 15 जोन में बांटकर उनकी अलग-अलग बैठक करना एवं विद्यालय, मठ-मंदिर एवं सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था तथा विद्यालयों को साथ में जोड़ना । बैठक में मेला संयोजक डॉ. अरविंद दीक्षित ने मेला के विषय पर पूर्ण प्रकाश डाला। कानपुर को 15 जोन की रचना हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के कानपुर नगर संयोजक नवेंदु ने बताया। सभी जोन की बैठक 30 अप्रैल तक संपन्न कराई जानी है। सभी से अनुरोध किया गया की महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में प्रकृति वंदन, तुलसी बंदन एवं गुरू वंदन के कार्यक्रम निरंतर संपन्न कराया जाए जिससे युवा पीढ़ी में प्रकृति के प्रति, अपने गुरु के प्रति, परिवार के प्रति, माता-पिता के प्रति तथा समाज के प्रति संस्कारों का संवर्धन हो सके। संपूर्ण बैठक का संकलन का कार्य कार्यालय प्रमुख डॉ विपिन शुक्ला को करने को कहा गया। 3 मई को पुनः बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से डॉ अरविंद दीक्षित, नवेंदु , अमरनाथ बैठक के व्यवस्थापक प्रो. सी. एल. मौर्य के साथ हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के 30 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|