परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा ए.आई. क्विज हुई प्रतियोगिता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय स्थित परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा 27 अप्रैल 2026 को डाईंग एवं प्रिंटिंग प्रयोगशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर क्विज प्रतियोगिता”का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आरम्भ हुआ, जिसमें यू.जी. . एवं पी.जी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक डॉ. एकता शर्मा एवं सह-प्राध्यापक डॉ. ऋतु पांडेय के निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
|