श्री मद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर स्वधर्म का पालन करने दिलाया संकल्प
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। वाई ब्लाक किदवई नगर में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सप्तम दिवस कथा व्यास परम पूज्य व्यास योगेश महाराज नें सभी श्रोताओं एवं समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते हुये शास्त्र सम्मत जीवन शैली अपनाकर स्वधर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया उन्होंने गायत्री व संध्या के महत्त्व को विस्तार से बताया और हर वर्ण के लिए अलग अलग संध्या करने का विधान बताया। कथा के आगे के प्रसंग में भगवान श्री कृष्ण जी के अन्य विवाह का रसमय वर्णन किया। योगेश महाराज ने श्री कृष्ण जी और सुदामा जी की मित्रता का बङा ही मार्मिक वर्णन किया।उन्होंने श्री कृष्ण जी और सुदामा जी की मित्रता का अनुकरण करने का अनुरोध किया। महाराज योगेश ने कहा कि परीक्षित जी ने जिस तरह से श्री मद भागवत कथा को सुनकर मोक्ष को प्राप्त कर लिया उसी तरह से हम सभी भी कथा श्रवण करके अपने पापों से मुक्त हो सकते हैं l इस अवसर पर चन्द्रभूषण शुक्ला कथा परीक्षित अविनाश - नीलम शुक्ला, अमिय भूषण शुक्ला, सुनीता शुक्ला, अभय भूषण - प्रतिमा शुक्ला, उमेश शुक्ला, अंजू शुक्ला, सौम्या, सुकृति,शालू, सुयश, तन्मय, के अतिरिक्त राकेंद्र मोहन तिवारी, भारतेंदु पुरी, अनुराग शुक्ला, विजय शुक्ला, सुनील पांडेय, सौरभ शुक्ला, अमित द्विवेदी सहित बङी संख्या में श्रोता मौजूद रहे |
|