होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  योग सप्ताह के प्रथम दिन नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, डीएम ने किया शुभारंभ
 
योग सप्ताह के प्रथम दिन नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, डीएम ने किया शुभारंभ
Updated: 6/15/2026 2:19:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

योग सप्ताह के प्रथम दिन नानाराव पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, डीएम ने किया शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित "योग सप्ताह" (15 से 21 जून 2026) के अंतर्गत सोमवार को नानाराव पार्क में नगर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करते हुए उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि "करो योग, रहो निरोग" केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। यदि इसे दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि आगामी 21 जून 2026 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने बताया कि योग सप्ताह के दौरान नानाराव पार्क, माल रोड, फूलबाग सहित जनपद के विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जैन, अपर जिलाधिकारी नगर सहित प्रशासन एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जन समूह के साथ की गई गोष्ठी
मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन की हुई महत्वपूर्ण बैठक
अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा की बैठक दिए निर्देश
पुलिस उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में कराया अवगत
पुलिस आयुक्त ने किया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :