एडीजी जोन ने विनोद कुमार,पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।थाना सौरिख जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 09 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, 04 मोटरसाइकिलों के इंजन, मोटरसाइकिलों के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स तथा 05 अवैध तमंचे मय जीवित कारतूस बरामद किए गए। यह कार्यवाही जनपद में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कन्नौज पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज को श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय कानपुर में प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में कन्नौज पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
|