श्रावन माह के प्रथम सोमवार को लेकर विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | श्रावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताड़ा द्वारा परमट मंदिर, सरसैया घाट एवं सिद्धनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
|