रोडवेज बस से टैंकर टकराया तीन की मौत कई घायल मचा कोहराम |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर | थाना सुमेरपुर क्षेत्रान्तर्गत एनएच-34 पर ग्राम कुण्डौरा स्थित शिव मंदिर के पास एक टैंकर की महोबा डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। बस में कुल 24 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ घायल हो गए। चिकित्सकों द्वारा दोनों वाहनों के चालकों सहित कुल 03 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया है तथा 06 घायलों को बेहतर उपचार हेतु रेफर किया गया है। अन्य को सामान्य चोटें बताई गई हैं उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद है। थाना सुमेरपुर पुलिस द्वारा मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है तथा मौके पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तथा अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।