होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर
 
देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर
Updated: 8/10/2026 7:06:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

देशभक्ति के रंग में रंगा फूलबाग चौराहा, आईटीबीपी बैंड की धुनों से गूंजा शहर 
-आईटीबीपी बैंड ने दी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ ने नम की आंखें |
-‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम्’ की धुनों पर झूमे शहरवासी, देशभक्ति गीतों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के बैंड द्वारा फूलबाग चौराहे पर भव्य सांगीतिक प्रस्तुति दी गई। आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने फूलबाग चौराहे के माहौल को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और देशभक्ति गीतों के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ तथा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी’ सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों की मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं। जैसे ही बैंड ने ‘मां तुझे सलाम’ और ‘वंदे मातरम्’ की धुन छेड़ी, पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। देश के वीर जवानों और शहीदों को समर्पित इस गीत ने उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। वहीं ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा’ जैसे गीतों ने देश की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।
आईटीबीपी बैंड की प्रस्तुतियों के दौरान ‘यहां-वहां, सारा जहां ढूंढ लिया है, तेरे जैसा कोई नहीं... मैं गया जहां भी, बस तेरी याद ही मुझको...’ जैसे लोकप्रिय देशभक्ति भाव से जुड़े गीतों की धुनों ने भी लोगों को आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया और देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी  जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आजादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आईटीबीपी के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत इन सांगीतिक प्रस्तुतियों से शहरवासियों में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि फूलबाग से लेकर गंगा बैराज तक शहर के प्रमुख स्थलों पर आईटीबीपी बैंड द्वारा पांच दिनों तक विभिन्न सांगीतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शहरवासियों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र की एकता-अखंडता तथा देश के वीर जवानों के बलिदान से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल किसी एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में देश के प्रति जिम्मेदारी, कर्तव्य और समर्पण के रूप में दिखाई देनी चाहिए।
कार्यक्रम में आईटीबीपी के कमांडर, अपर जिलाधिकारी नगर सहित जनपद के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के जवानों द्वारा अनुशासन और जोश के साथ दी गई सांगीतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। फूलबाग चौराहे पर देशभक्ति गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा
सीएसए में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
योग के संग;युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया संदेश
सटीक रणनीति, त्वरित कार्रवाई—48 घंटे में डकैती का सफल अनावरण
जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान, व्यापारिक संगठनों से डीएम का आह्वान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :