होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
 
यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Updated: 8/18/2026 8:40:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

यूपी टी20 लीग के मैचों को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
-28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीन पार्क में होंगे 12 मैच |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों के संबंध में मण्डलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं यूपी टी20 लीग से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाले 12 मैचों तथा लीग के फाइनल मैच की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित यूपी टी20 लीग के मैचों के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों एवं शहर में आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मैचों के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मण्डलायुक्त ने नगर आयुक्त को ग्रीन पार्क स्टेडियम एवं उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा सीवर एवं नालियों की सफाई समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मैचों के दौरान बंदरों एवं आवारा कुत्तों से संबंधित समस्या से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। स्टेडियम के आसपास कूड़ा एकत्र न होने देने तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने केस्को के अधिकारियों को ग्रीन पार्क स्टेडियम की विद्युत व्यवस्था का पूर्व में ही निरीक्षण कर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैचों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर सहित वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था तैयार रखने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों को ग्रीन पार्क स्टेडियम एवं उसके आसपास स्थित पेड़ों की आवश्यकतानुसार छंटाई कराने तथा झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि दर्शकों एवं खिलाड़ियों की आवाजाही वाले स्थानों पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, सीएफओ दीपक शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, कर्मवीर सिंह, अध्यक्ष यूपी टी20 लीग डॉ. संजय कपूर, नोडल अधिकारी यूपी टी20 लीग सुजीत श्रीवास्तव, सी.ई.ओ. अंकित चटर्जी, सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता, सचिन शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़कर हुआ 600 रुपए
बारावफात पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित
C3iHub, आईआईटी कानपुर का बड़ा कदम
कुलपति ने कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर का किया भ्रमण
विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता, विस्थापित परिवारों का संघर्ष देश के लिए प्रेरणा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :