होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य
 
सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य
Updated: 8/27/2026 10:47:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सितंबर में लगेगा तीन दिवसीय श्रमिक स्वास्थ्य मेला, 10 हजार कामगारों की जांच का लक्ष्य
*श्रम आयुक्त सौम्या अग्रवाल ने पनकी में परखी तैयारियां, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर रहेगा विशेष फोकस*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर न।औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सितंबर के मध्य में पनकी औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिवसीय वृहद श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए श्रमिकों का पहले से पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि उनकी संख्या के अनुरूप चिकित्सकों और जांच संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश सौम्या अग्रवाल ने साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र पनकी स्थित आईआईए भवन और समीप स्थित ईएसआईसी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद आईआईए भवन में औद्योगिक संगठनों, श्रम विभाग और ईएसआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
श्रम आयुक्त ने कहा कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता, 2020 में कारखानों में 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित स्वास्थ्य मेला इस व्यवस्था को लेकर सेवायोजकों और श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक श्रमिकों का मेले से पहले पंजीकरण कराने को कहा।
उन्होंने अपर श्रमायुक्त स्तर से पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत श्रमिकों की संख्या के आधार पर चिकित्सकों, जांच सुविधाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। तीन दिवसीय मेले में 10 हजार श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखते हुए विभागीय अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों को समन्वय के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए गए।
श्रम आयुक्त ने ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा को मेले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मेले में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ श्रमिकों के सम्मान, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं को भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।
आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने आयोजन में औद्योगिक संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्रम आयुक्त ने कहा कि मेले में आने वाले श्रमिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को केंद्र में रखकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक श्रमिक बेहतर कार्य वातावरण और उत्पादकता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निरीक्षण एवं बैठक में अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र शमीम अख्तर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा, आईआईए अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, उप निदेशक कारखाना सचिन यादव, डॉ. गायत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने परेड ग्राउंड से झंडी दिखाई किया रवाना
रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा
बढ़ती महंगाई और बिजली दरों के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
महिला जनसुनवाई में 20 मामलों की सुनवाई,निस्तारण के निर्देश
डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :