राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय हॉकी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य एवं राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय हॉकी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई तथा खेलों से जुड़े रहने के लिए ‘स्पोर्ट्स बंधन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया, जबकि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 88 बालक एवं 63 बालिकाओं सहित कुल 151 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
*हॉकी में रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा बनी विजेता*
अंडर-14 बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा ने एमएसजी मौदहा को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बुंदेला क्लब हमीरपुर ने सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर को 1-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
फाइनल मुकाबले में रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा ने सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर को 4-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। रहमानिया इंटर कॉलेज की ओर से आदित्य वर्मा एवं कृष्णा ने 2-2 गोल किए। सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर उपविजेता रहा।
*एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता*
बालक वर्ग—
100 मीटर दौड़: प्रथम-आकिब, द्वितीय-आदित्य, तृतीय-नाहिद
200 मीटर दौड़: प्रथम-राहिल, द्वितीय-रिशीकान्त, तृतीय-सौरभ
400 मीटर दौड़: प्रथम-अभिमान, द्वितीय-अजीत, तृतीय-सत्यवीर
जेवलिन थ्रो: प्रथम-शैलेन्द्र सिंह, द्वितीय-नाहिद, तृतीय-अजीत
डिस्कस थ्रो: प्रथम-नैतिक, द्वितीय-मयंक, तृतीय-रिशीकान्त
बालिका वर्ग—
100 मीटर दौड़: प्रथम-रिया, द्वितीय-आरुषि, तृतीय-नन्दनी
200 मीटर दौड़: प्रथम-रिया, द्वितीय-तनु, तृतीय-साक्षी
400 मीटर दौड़: प्रथम-सृष्टि, द्वितीय-काजल, तृतीय-मानवी
जेवलिन थ्रो: प्रथम-मेनका पाल, द्वितीय-श्वेता, तृतीय-प्रतिज्ञा
डिस्कस थ्रो: प्रथम-मेनका, द्वितीय-रागिनी, तृतीय-शाबरीन
विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार द्वारा प्रदान किए गए।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में जिला व्यायाम शिक्षक रवीन्द्र सिंह गौर, कनिष्ठ सहायक शुभम वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अब्दुल मतीन, विवेक द्विवेदी, अश्विनी पाल, पारितोष दीक्षित, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, जीतेन्द्र सिंह यादव, रितेश कुमार सहित अन्य का सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं का संचालन जलीस खान द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।