होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : डॉ. बबिता सिंह चौहान
 
स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : डॉ. बबिता सिंह चौहान
Updated: 9/5/2026 5:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : डॉ. बबिता सिंह चौहान
-शक्ति संवाद में महिलाओं ने साझा किए सफलता के अनुभव, 16 लाभार्थियों को प्रदान की गईं बेबी किट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, 05 सितम्बर 2026। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की मा. अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस, कानपुर नगर में आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ शक्ति संवाद एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्नति स्वयं सहायता समूह, जयशंकर, मां विंध्यवासिनी, शंकर, जय मां लक्ष्मी एवं विकास महिला स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रमुख अधीक्षिका डफरिन चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं ने माननीय अध्यक्ष के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं।शक्ति संवाद के दौरान कल्याणपुर विकासखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें सीआईएफ एवं सीसीएल के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस धनराशि का उपयोग करते हुए उन्होंने दोना-पत्तल बनाने की मशीन तथा दो भैंस खरीदीं और स्वरोजगार शुरू किया। वर्तमान में वे आत्मनिर्भर होकर प्रतिमाह लगभग 15 से 18 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा भी सुनिश्चित कर रही हैं। उनके एक बच्चे द्वारा एमबीए तथा दूसरे द्वारा फार्मेसी की शिक्षा प्राप्त की जा रही है।महिलाओं ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले वे घर तक ही सीमित थीं और किसी आर्थिक गतिविधि से नहीं जुड़ी थीं। आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुई हैं।कार्यक्रम में पूनम, ज्योति एवं नेहा सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि समाज में उनका सम्मान और पहचान भी बढ़ी है।कार्यक्रम के दौरान उर्सला अस्पताल की विंग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 16 बेबी किट उपलब्ध कराई गईं। माननीय अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने बेबी किट लाभार्थी महिलाओं को वितरित कीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा तथा बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।मा. अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी सफलता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं केवल आर्थिक रूप से ही सशक्त नहीं हो रही हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और स्वयं निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित हो रही है। आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ने के साथ-साथ समाज में उनकी सम्मानजनक एवं सशक्त पहचान भी स्थापित हो रही है।डॉ. चौहान ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं तथा अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह बदलाव महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईएमए चुनाव के लिए डॉ अमित ने अध्यक्ष व डॉ दीपक ने सचिव के लिए किया नामांकन
“Every Age Deserves Care” थीम के तहत सीनियर सिटीजन के लिए हेल्थ एंड वेलनेस कैंप का आयोजन
IAC-उत्तर प्रदेश चैप्टर UPCYTOCON 2026 का UPUMS, सैफई में सफल आयोजन
इवीएम से होंगे आईएमए कानपुर, वोटिंग के 1 घंटे में आएंगे नतीजे
मीजल्स-रूबेला उन्मूलन पर छह दिवसीय अभियान एक सितंबर से, 13 हॉटस्पॉट पर फोकस
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :