होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  15 दिन में शहर की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, 31 अक्टूबर तक पूरे करें सीएम ग्रिड के काम
 
15 दिन में शहर की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, 31 अक्टूबर तक पूरे करें सीएम ग्रिड के काम
Updated: 9/12/2026 6:10:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

15 दिन में शहर की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, 31 अक्टूबर तक पूरे करें सीएम ग्रिड के काम
*मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने किया निरीक्षण, तय समय में काम पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था होगी काली सूची में*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।बरसात समाप्ति की ओर होने के साथ ही शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद तेज होगी। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार को सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों और पैचवर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पैच मरम्मत में तेजी लाकर 15 दिन के भीतर शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ग्रिड के कार्य हर हाल में 31 अक्टूबर तक पूरे करने को कहा। स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाए।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले जोन-2 के जाजमऊ क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत जेके प्रथम से पैसिफिक लॉन तथा वीआईपी रोड से लाल बंगला चौराहा तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, नगर निगम के मुख्य अभियंता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 2.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां व्हाइट टॉपिंग पद्धति से सड़क बनाई जा रही है। इस तकनीक का इस्तेमाल विशेष रूप से उन स्थानों पर किया जाता है, जहां जलभराव की समस्या रहती है। अधिकारियों के अनुसार व्हाइट टॉपिंग से बनी सड़क 20 से 25 वर्ष तक क्षतिग्रस्त नहीं होती और आवागमन सुचारु रहता है।
इस मार्ग के निर्माण की निर्धारित समयसीमा 31 अक्टूबर है। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराते हुए एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। मार्ग पर 60 मीटर की पट्टी में अतिक्रमण के कारण फुटपाथ का काम रुका होने की जानकारी पर उन्होंने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और फुटपाथ का निर्माण शुरू कराने को कहा। स्पष्ट किया कि 31 अक्टूबर तक काम हर हाल में पूरा होना चाहिए, अन्यथा संबंधित कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाए।
इसके बाद मंडलायुक्त ने वीआईपी रोड से लाल बंगला के बीच चल रहे पैच मरम्मत कार्य का जायजा लिया। मौके पर कार्य प्रगति पर मिला। उन्होंने कहा कि बरसात अब समाप्ति की ओर है, इसलिए पैच मरम्मत के काम में तेजी लाई जाए। मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि अभियान के रूप में कार्य कराते हुए अगले 15 दिनों में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
मंडलायुक्त ने जोन-4 में स्वरूप नगर थाने से माता स्वरूप रानी मार्ग होते हुए मटके वाले चौराहे तक सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह मार्ग 1.50 किलोमीटर लंबा है। अधिकारियों ने बताया कि यहां कुल 3000 मीटर सीवर लाइन में से 2900 मीटर सीवर लाइन डाली जा चुकी है। 3000 मीटर वाटर लाइन के सापेक्ष 2500 मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। 2800 मीटर इलेक्ट्रिक डक्ट एवं एचडीपीई पाइप डाले जा चुके हैं, जबकि 2900 मीटर स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य पूरा हो गया है। फुटपाथ पर 850 मीटर पीसीसी हो चुकी है और रोड वर्क के तहत 200 मीटर सड़क की मिलिंग पूरी कर ली गई है। शनिवार से पेवर का काम भी शुरू कर दिया गया, जिसे तीन दिन में पूरा किया जाना है।
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण से निकले मलबे को मंडलायुक्त ने शनिवार रात आठ बजे तक हर हाल में हटाने के निर्देश दिए। सड़क पर खुले मैनहोल और चैंबर के आसपास समुचित बैरिकेडिंग कराने को कहा, ताकि आमजन को असुविधा न हो। फुटपाथ की चौड़ाई दो मीटर तक सीमित रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्वरूप नगर-माता स्वरूप रानी मार्ग का कार्य भी 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था मेसर्स एसएस इन्फाजोन को काली सूची में डालने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लोको पायलट कुंदन कुमार सिंह बने उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ महामंत्री
जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद
जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नगर पंचायत कुरारा की पूर्व अध्यक्ष माया वाल्मीकि के मकान पर जेसीबी चलाने का मामला
2 लाख से 5लाख तक में की जा रही टीन के डिब्बो की नीलामी रोकने के लिए सपा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :