अपर इंडिया अस्पताल में एचवीपी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने और स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे के बीच ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (echpivi) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि समाज में टीकाकरण के प्रति विश्वास बढ़ाने और सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के 24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई। डॉक्टरों की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के टीकाकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार एचवीपी टीकाकरण एचपीवी संक्रमण से संबंधित कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को एचवीपी वैक्सीन के लाभ, टीकाकरण की आवश्यकता, उचित आयु में टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के अन्य उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. नीना गुप्ता एवं सिस्टर प्रीता रोस्टन समेत रेजिडेंट्स मौजूद रहे।
|