नगर आयुक्त सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लेकर कर गुणवत्ता,समयबद्धता पर दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नगर आयुक्त ने रात्रि 12 बजे शहर में चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिए कड़े निर्देश आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार रात्रि 12 बजे शहर में चल रहे मार्ग निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कियाट। निरीक्षण के दौरान सीएम ग्रिड सहित विभिन्न मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, सड़क की गुणवत्ता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, निर्माण स्थल की स्थिति एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।सर्वप्रथम जोन-6 के काकादेव क्षेत्र स्थित वार्ड-20 में प्लांट के माध्यम से कराए जा रहे मार्ग निर्माण/मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर *नगर आयुक्त महोदय द्वारा सड़क की गुणवत्ता का आकलन करते हुए स्वयं तकनीकी पैमाने के माध्यम से सड़क की मोटाई की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, सहायक अभियंता एवं कार्यदायी संस्था की टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तथा समस्त कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।इसके उपरांत *देवकी चौराहा से छपेड़ा पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया गया। मौके पर ट्रेंच की खुदाई का कार्य प्रचलित पाया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि *इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पिछले निरीक्षण के द्वारा ही निर्देश दिए गए थे परंतु मौके पर कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं पाई गई जिस पर क्षेत्रीय जोनल अभियंता को चेतावनी जारी करने की निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा कार्य में तेजी लाने के लिए प्रथम एवं द्वितीय, दोनों पालियों में टीम लगाकर कार्य कराया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद द्वारा चौराहे पर स्थित यूरिनल की मरम्मत/सुधार कराए जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर सहायक अभियंता को यूरिनल का तकनीकी परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में दीप सिनेमा से सोटे बाबा मंदिर तक सीएम ग्रिड के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। *निरीक्षण के दौरान हुंडई शोरूम और पुलिस चौकी के समीप अत्यधिक मात्रा में मलवा एवं कूड़ा एकत्र पाए जाने पर *नगर आयुक्त महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित को फटकार लगाते हुए तत्काल मलवा एवं कूड़ा हटाकर स्थल की समुचित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आगे सीएम ग्रिड के अंतर्गत पुलिस चौकी के पास निरीक्षण के दौरान अत्यधिक मात्रा में मलवा, सीएंडडी वेस्ट एवं मिट्टी एकत्र पाए जाने तथा स्थल की स्थिति खराब होने पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित *कार्यदायी संस्था को तत्काल अंतिम चेतावनी दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि यदि 24 घंटे के भीतर मलवा, सीएंडडी वेस्ट एवं मिट्टी को पूर्ण रूप से हटाकर स्थल को साफ नहीं कराया जाता है, तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए दंड अधिरोपित* किया जाएगा। इसके उपरांत यू.पी. किराना स्कूल के पास सीएम ग्रिड के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर सड़क को तत्काल क्लियर कराने के निर्देश दिए गए। संबंधित संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि जल निगम की एक पाइपलाइन की कनेक्टिंग का कार्य अवशेष है, जिसे आगामी दो दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा।
|