सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन
*“देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं गन्ना किसान : सरदार सतनाम सिंह
*गन्ना किसानों के हित में बड़े फैसले
*गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक में किसान हित में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित*
*क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
वरिष्ठ संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत/भुड़िया अमरिया । गन्ना किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को गन्ना विकास समिति भुड़िया अमरिया स्थित कार्यालय परिसर में क्रय केंद्रों की स्थापना एवं सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सरदार सतनाम सिंह एवं समिति के चेयरमैन महेन्द्र गंगवार ने किया।
सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए। बैठक में क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए बैठने हेतु कुर्सी, पेयजल तथा ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में पहुंचे डायरेक्टर एवं डेलिगेट्स ने किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। 24सितंबर से 30सितम्बर तक होने वाले किसान सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों को उनके सट्टे से संबंधित विवरण के अवलोकन एवं सत्यापन कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान चीनी मिल व गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि गन्ना किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। गन्ना किसानों को उनकी उपज के क्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्रय केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें,इसके लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।
समिति के चेयरमैन चेयरमैन ने कहा कि सामान्य निकाय में किसानों की सुविधा से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिलना समिति की किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने सट्टे से संबंधित विवरण का अवलोकन करें और किसी भी समस्या या त्रुटि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने आए हुए सभी डायरेक्टर, डेलीगेट्स, अधिकारियों व गन्ना किसानों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन समिति के सचिव प्रणवीर प्रताप सिंह द्वारा किया गया,इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह छब्बा, छत्रपाल, चैतन्य गंगवार रामचन्द्र वर्मा, हरीश गंगवार,गन्ना विभाग के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजय राव, मोतीराम , डोरी लाल लाखन सिंह, पातीराम, सुखराज सिंह, राहुल चौधरी, सुखदेव सिंह आदि सहित समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी, डायरेक्टर, डेलिगेट्स एवं बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे।