किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पहली वर्षगांठ पर निभाया सामाजिक सेवा का वादा
-प्रत्येक ग्राहक के नाम एक पौधा लगाएं जाने का लिया संकल्प |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। साकेत नगर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान, पौधारोपण, रक्तदान एवं अन्नदान जैसे सामाजिक कार्यों का आयोजन किया।किसना की ओर से यह भी संकल्प लिया गया है कि प्रत्येक ग्राहक के नाम एक पौधा लगाया जाएगा और प्रत्येक ग्राहक के नाम जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराया जाएगा। इसी सामाजिक सोच के तहत वर्षगांठ पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई साकेत नगर शाखा प्रमुख ऋषभ श्रीवास्तव, फ्रेंचाइजी पार्टनर सूर्यांशु माहेश्वरी, एरिया ऑपरेशन मैनेजर विशाल शर्मा, सीएसआर टीम से रितेश उपाध्याय, एएसएम अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर फ्रेंचाइजी पार्टनर सूर्यांशु माहेश्वरी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की बनवाई पर विशेष छूट के साथ ग्राहकों को स्कूटी एवं कार जीतने का अवसर भी दिया जा रहा है।किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपनी पहली वर्षगांठ के माध्यम से यह संदेश दिया कि व्यवसाय के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उसकी प्राथमिकता है।